Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

चार दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव घर के पास तालाब से बरामद, हत्या का आरोप

मृतक की पहचान सुब्रत अधिकारी (33) के रूप में हुई है। परिवार और स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इसे हत्या करार देते हुए साजिश का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

02 Jan 2026

चार दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव घर के पास तालाब से बरामद, हत्या का आरोप

पूर्व मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के मयना थाना अंतर्गत सुदामपुर इलाके में चार दिनों से लापता एक भाजपा कार्यकर्ता का शव घर के पास स्थित तालाब से बरामद होने के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया है। मृतक की पहचान सुब्रत अधिकारी (33) के रूप में हुई है। परिवार और स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इसे हत्या करार देते हुए साजिश का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, सुदामपुर निवासी सुब्रत अधिकारी रविवार शाम को बलाइपंडा इलाके में हनुमान पूजा के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम देखने जाने की बात कहकर घर से निकले थे। इसके बाद वे घर नहीं लौटे। परिजनों ने कई जगह तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। गुरुवार अपराह्न उनके घर के पास स्थित एक तालाब से शव बरामद हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की मां काजल देवी ने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या की गई है। उनका कहना है कि सुब्रत की किसी से दुश्मनी नहीं थी और उसे साजिश के तहत मारा गया। स्थानीय भाजपा नेताओं ने भी हत्या की आशंका जताई है।

मयना के भाजपा नेता सुजीत बेड़ा ने कहा, “सुब्रत पार्टी का सक्रिय कार्यकर्ता था। अगर शव चार दिन तक पानी में रहता, तो उसमें सड़न के स्पष्ट लक्षण दिखते, लेकिन ऐसा प्रतीत नहीं हो रहा। उसका मोबाइल फोन भी अब तक नहीं मिला है। पहले भी उसे अगवा कर महिषादल ले जाकर पीटा गया था। चुनाव से पहले भाजपा को दबाने के लिए तृणमूल कांग्रेस साजिश कर रही है। पुलिस सब कुछ जानते हुए भी निष्क्रिय है।”

हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया है। पुलिस का कहना है कि यह हत्या है या कोई अन्य मामला, इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा। फिलहाल मयना थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


चार दिन से लापता भाजपा कार्यकर्ता का शव घर के पास तालाब से ब
मृतक की पहचान सुब्रत अधिकारी (33) के रूप में हुई है। परिवार और स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने इसे हत्या करार देते हुए साजिश का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस ने मामले की ज





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News